आपातकालीन संपर्क

आपातकालीन संपर्क

एम्स बिलासपुर में अपनाए गए एंटी-रैगिंग उपाय

  1. एंटी-रैगिंग सेल: संस्थान ने रैगिंग-मुक्त परिसर सुनिश्चित करने के लिए अकादमिक ब्लॉक में एक एंटी-रैगिंग सेल स्थापित किया है। रैगिंग से संबंधित शिकायतों की सूचना देने हेतु एक समर्पित हेल्पलाइन +91 9815204328 उपलब्ध है।
    • शिकायतों का त्वरित निवारण
    • नवप्रवेशी छात्रों को एंटी-रैगिंग तंत्र के संबंध में जागरूकता सत्र आयोजित करना
    • छात्रावास वार्डनों एवं सुरक्षा कर्मियों की 24×7 उपलब्धता
    • प्रवेश के प्रारंभिक माह में प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक छात्रावासों, कैंटीनों, खेल मैदानों एवं अन्य छात्र एकत्रीकरण स्थलों पर निगरानी हेतु संकाय सदस्यों की तैनाती
  2. एंटी-रैगिंग समिति: संस्थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है, जिसमें आंतरिक एवं बाह्य सदस्य, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि, महिला प्रतिनिधि, समाजसेवी, अभिभावक, नवप्रवेशी छात्र, वरिष्ठ छात्र तथा गैर-शिक्षण कर्मचारी शामिल हैं। यह समिति एंटी-रैगिंग उप-समितियों की अनुशंसाओं के आधार पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करती है।

हस्ताक्षरित/-
अधिष्ठाता (शैक्षणिक)
एम्स बिलासपुर (हि.प्र.)